![]()
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल सुबह ग्यारह बजे बीकानेर आएंगे। वे पहले खाजूवाला जाएंगे और बाद में बीकानेर शहर में आएंगे। यहां पोलिटेक्निक कॉलेज में होने वाला कार्यक्रम को अब महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री शहर
बुधवार को मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया। जिसके मुताबिक वो सुबह दस बजे जयपुर से रवाना होंगे और 10.50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे उतरेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से खाजूवाला की कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे। इस पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में आम आदमी को एंट्री नहीं होगी। करीब पौने बारह बजे से पौने एक बजे तक मुख्यमंत्री जवानों के साथ रहेंगे। इस दौरान उनकी ड्यूटी को लेकर चर्चा की जाएगी, साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों पर चर्चा होगी।
कोड़ेवाला से मुख्यमंत्री दोपहर एक बजकर बीस मिनट पर आएंगे। जहां से नल गांव जाएंगे और यहां से तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ये यात्रा नाल गांव में ही निकलेगी। नाल से मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम जाएंगे। यहां पर भारत-पाक विभाजन पर अपने विचार रखेंगे। मुख्यमंत्री ढाई बजे युनिवर्सिटी से नाल जाएंगे, जहां से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments