![]()
जोधपुर में राजीव गांधी थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला ने घर से नगदी, जेवरात और कपड़े कपड़े चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के पास लेरिया वैली निवासी डॉ. अर्चना बोड़ा पुत्र एसएल बोडा ने रिपोर्ट में बताया कि वह 11 अगस्त को अपने मायके गई थी। 12 अगस्त को जब वापस सुबह कर लौटी तब घर का दरवाजा टूटा मिला और घर का सारा सामान फैला हुआ था।
डॉ. अर्चना के अनुसार जब उन्होंने घर को चैक किया तो ₹20000 नगद, सोने की अंगूठी, कान के सोने के टॉप्स, रजाई और डबल बेड शीट सहित अन्य सामान गायब मिला। पुलिस मामला दर्ज तफ्तीश में जुट गई है मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल सहीराम कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments