☜ Click Here to Star Rating



राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14-15 अगस्त को जोधपुर की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत आयोजित होने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी यह यात्रा राजस्थान की सांस्कृतिक व

.

14 अगस्त: सांस्कृतिक रंगों में रंगा रहेगा दिन

मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर 3:15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सीधे 3:30 बजे गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां से जोधपुर शहर भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली तिरंगा रैली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह रैली गांधी मैदान से रवाना होकर जालोरी गेट पहुंचकर संपन्न होगी।

शाम 4:05 से 6:15 बजे तक मुख्यमंत्री शर्मा सर्किट हाउस में रहेंगे। तत्पश्चात सायं 6:30 बजे वे ऐतिहासिक मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। साथ ही मेहरानगढ़ किले से होने वाले ड्रोन शो के दौरान भी वहां मौजूद रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पाल रोड पर स्थित सम्राट अशोक उद्यान पहुंचेंगे। जहां रात 8:15 से 9:15 बजे तक सांस्कृतिक संध्या में शिरकत कर राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं का आनंद लेंगे।

15 अगस्त: राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस के दिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:55 बजे गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक से होगी, जहां वे अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करेंगे।

सुबह 9:05 बजे बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

समारोह के बाद प्रातः 11:15 से 12:15 बजे तक वे सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। दोपहर 12:25 बजे वे जोधपुर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading