☜ Click Here to Star Rating


सलूंबर के झल्लारा क्षेत्र में सारणी नदी में बहे शिक्षक को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बाइक मिल गई लेकिन शिक्षक का पता नहीं चला।

उदयपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए है और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है। इधर, सलूंबर जिले में तेज बहाव को पार करते समय एक शिक्षक बाइक सहित बह गया। रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और बाइक मिल गई लेकिन शिक्षक का पता नहीं चला।

.

मौसम विभाग की और से उदयपुर जिले में आज येलो अलर्ट घोषित कर रखा है और सुबह से बादल छाए हुए है। दोपहर में शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इधर, सलूंबर में आज एक शिक्षक के पानी में बहने की घटना हो गई।

सलूंबर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र मे आज सुबह एक शिक्षक के तेज बहाव में बह जाने की घटना हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामोडा में ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक वीरभद्र सिंह चुंडावत बाइक पर झल्लारा-अमलोदा मार्ग स्थित सारणी नदी को पार कर रहे थे।

नदी में तेज बहाव होने के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक सहित नदी में बह गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम आदि ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, फिलहाल शिक्षक की मोटरसाइकिल को नदी से निकाल लिया गया है लेकिन शिक्षक का अभी तक पता नहीं चला।

शिक्षक जब सारणी नदी को पार कर रहे थे तब नदी में तेज बहाव होने के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ते ही वे बाइक के साथ ही पानी में बहकर आगे चले गए।

घटना की सूचना मिलते ही झल्लारा थाना अधिकारी धर्मेंद्र वाघेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई।

बाद में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शिक्षक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। शिक्षक की मोटरसाइकिल को नदी से निकाल लिया गया है, लेकिन शिक्षक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर सुबह जमा हो गए थे और पुलिस तथा रेस्क्यू टीम की मदद में जुटे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading