![]()
जिला अस्पताल में मृतका के परिजन।
अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के हरसोली गांव में घरेलू बात पर मां ने डांटा तो ब17 साल की बेटी ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
हरसोली गांव निवासी अकबर खान की पुत्री सानिया को बुधवार सुबह किसी बात को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था। इससे नाराज़ होकर सानिया ने गुस्से में आकर घर में रखी कपास में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले रामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में अलवर के लिए रैफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सानिया आठवीं कक्षा तक पढ़ी है। आगे पढ़ाई नहीं की।
घटना के बाद परिवार में शोक है। गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments