![]()
रेलवे द्वारा समय पालना में सुधार के उद्देश्य से बेंगलुरु-जोधपुर और बाड़मेर- गुवाहटी एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट के कुछ स्टेशनों से संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन नंबर 16508, बेंगलुरु-जोधपुर एक्सप्रेस, जो 13 अगस्त को बेंगलुरु से रवाना होगी, वो अगले आदेश तक रूट के भरूच रेलवे स्टेशन पर पूर्व निर्धारित समय रात 2:40 बजे के स्थान पर अब 2:35 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट का ठहराव कर 2:37 बजे रवाना होगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 15631 बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 6 अक्टूबर से रूट के न्यू कूच बिहार स्टेशन पर शाम 4:55 के स्थान पर 4:40 बजे पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद 4:45 बजे रवाना हो जाएगी। वहीं न्यू अलीपुर द्वार स्टेशन पर सायं 5:20 के स्थान पर 5:25 बजे पहुंचकर 5:08 बजे रवाना होगी। सीनियर डीसीएम खेड़ा ने यात्रियों से अपनी ट्रेन के संशोधित समय के अनुसार अपनी यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments