![]()
नागौर में शुक्रवार शाम करीब 5.15 बजे कैंपर सवार बदमाशों ने एक ट्रक को लूट लिया। बदमाशों ने ट्रक से नकदी और कागजातों की लूट कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने नागौर से लाडनूं, बीकानेर और डीडवाना जाने वाले रास्तों पर नाका
सदर पुलिस थाने की टीम ने ट्रक चालक की निशानदेही पर कैंपर सवार बदमाशों का पीछा किया।
सदर सीआई सुरेश कस्वां ने बताया- चूंटीसरा की ढाणियों में काफी देर तक बदमाशों ने कैंपर दौड़ाई। पुलिस ने करीब 23 किमी. तक आरोपियों का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने कैंपर सवार दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों से सदर थाने में पूछताछ की जा रही है व अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं।
आरोपियों ने बीकानेर से नागौर की तरफ जा रहे सिलिकासेल से भरे ट्रक को चूंटीसरा में रुकवाकर ड्राइवर के साथ हाथापाई की और कागजात व नकदी लूट लिए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर आरोपी विष्णु और राकेश को हिरासत में ले लिया है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन सदर थाना, श्रीबालाजी, रोल और कोतवाली की पुलिस टीम की नाकाबंदी के कारण आरोपी चूंटीसरा की सरहद में ही पकड़े गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments