☜ Click Here to Star Rating



डूंगरपुर में बोलेरो की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चाचा की मौत, नाबालिग भतीजा अस्पताल में भर्ती।

डूंगरपुर के सागवाड़ा में नेशनल हाईवे 927ए पर गोवाड़ी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सर्विस लेन पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।

.

हादसे में उदयपुरा माफी गोवाड़ी के रहने वाले 28 वर्षीय कमलेश खांट की मौके पर ही मौत हो गई। उनके 15 वर्षीय भतीजे नरेश खांट को सागवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना रतलाम-स्वरूपगंज नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर हुई। डूंगरपुर की तरफ से आ रही बोलेरो ने सर्विस मार्ग पर पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर नीचे गिर गए।

राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कमलेश के शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading