☜ Click Here to Star Rating



जयपुर में मोबाइल की एक शॉप में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। डंडे-सरिए से लैस होकर आए हमलावरों ने शॉप के बाहर लगे बोर्ड व पोस्टर फाड़ डाले। ऑनर के विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर पीड़ित ऑनर की

.

पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर के संजय नगर निवासी समीर अहमद (26) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शास्त्री नगर हाउसिंग बोर्ड में उसकी गुलाब कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल शॉप है। रविवार दोपहर को वह शॉप पर काम कर रहा था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद आरीफ, अदनान व अकबर अपने साथियों के साथ शॉप पर आकर गाली-गलौच करने लगे। डंडे व सरिए से लैस होकर आए हमलावरों ने शॉप के बाहर लगे बोर्ड व पोस्टर को फाड़ दिए।

विरोध कर मना करने पर शॉप में घुसकर तोड़फोड़ की। उसके साथ मारपीट करते हुए पड़ोसी कपड़े की दुकान में ले जाकर मारपीट की। जिससे पड़ोसी कपड़ा दुकानदार के भी नुकसान हुआ। झगड़ा होते देखकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। शॉप के बाहर लगे CCTV में हमलावरों के मारपीट व तोड़फोड़ की करतूत कैद हो गई। भट्टाबस्ती थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading