अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में घर के अंदर चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घर से करीब 9 लाख रुपए का सामान चोरी किया है। पीड़ित को पड़ोसियों द्वारा चोरी की सूचना दी गई थी। आदर्श न
आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार शालीमार कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी अजय मीना पुत्र गुलाबचंद की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। पीड़ित ने बताया कि 6 सितंबर को वह अपने परिवार से ताला लगाकर जयपुर चले गए थे। जयपुर में अपने परिवार के साथ दूसरे निवास पर रह रहे थे।

तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घर से करीब 9 लाख रुपए का सामान चोरी किया है। पीड़ित को पड़ोसियों द्वारा चोरी की सूचना दी गई थी।
इसी बीच उन्हें पड़ोसी के द्वारा सूचना दी गई कि उनके घर के मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने पर वह अपने पिता और अन्य परिवार सहित अजमेर पहुंच गए। घर आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था।
पहले फ्लोर पर बहन के कमरे से जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया था। पत्नी के कमरे से भी सोने चांदी के जेवरात, डायमंड का हार और एक डायमंड की चेन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। चोरी हुए माल की कीमत करीब 9 लाख रुपए है। इसकी सूचना आदर्श नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments