CBSE Personal College students Can Apply, Tomorrow Is The Final Date: Software Varieties Can Be Stuffed From October 3 To 11 With Late Charge | CBSE प्राइवेट स्टूडेंटस करें अप्लाई, कल लास्ट डेट: लेट फीस से 3 से 11 अक्टूबर तक कर भर सकेंगे आवेदन फार्म – Ajmer Information
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले प्राइवेट स्टूडेंट्स के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि कल यानी 30 सितंबर है।
.
जबकि इसके बाद विलम्ब शुल्क के साथ 3 से 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इस दौरान चार श्रेणी के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क का स्ट्रक्चर वेबसाइट पर उपलब्ध है।
बोर्ड से संबद्धता वाले स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के नियमित विद्यार्थियों के साथ ही प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी परीक्षाओं का आयोजन करता है। नियमित विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में ही प्राइवेट विद्यार्थी भी भाग लेते हैं।
इन विद्यार्थियों के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू हो गई है। विद्यार्थी अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध व्यक्तिगत परीक्षार्थी लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
श्रेणी सुधार के लिए भी कर सकेंगे आवेदन
इस साल परीक्षा में जो विद्यार्थी फेल हो गए और प्राइवेट परीक्षा देना चाहते हैं जिन परीक्षार्थियों के कम्पार्टमेंट आई है या जो श्रेणी सुधार के लिए आवेदन करना चाहते है, सहित चार श्रेणी के विद्यार्थी 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
Comments