![]()
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। इस बार चतुर्थी तिथि में वृद्धि होने से नवरात्रि 10 दिन तक मनाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित अनुज शर्मा के अनुसार, मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।
प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर की रात 1 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी। ये 23 सितंबर की रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 9 मिनट से 8 बज कर 6 मिनट तक है। कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 9 बज कर11 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक निर्धारित है। घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
हिंदू धर्म में नवरात्रि को विशेष आस्था से मनाया जाता है। साल में चार नवरात्र आते हैं। इनमें शारदीय नवरात्रि का महत्व सबसे ज्यादा माना जाता है। मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान की सवारी हर बार अलग-अलग होती है। प्रत्येक सवारी का अपना विशेष महत्व होता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments