![]()
जयपुर सेन्ट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं। जयपुर सेंट्रल जेल में कार्ड कोर अपराधियों के वार्ड-10 से लेकर लगभग सभी वार्ड में मोबाइल फोन मिल चुके हैं। सितम्बर माह में करीब 36 से अधिक मोबाइल फोन जेल विभाग ने जेल
जेल प्रहरी लाली मीणा की ओर से 4 अक्टूबर को लालकोठी थाने में एक रिपोर्ट दी गई। लाली मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर वार्ड नम्बर 9 में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान वार्ड में लावारिस हालत में एक मोबाइल फोन मिला। वार्ड में मोबाइल मिलने पर सभी कैदियों और बंदियों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो किसी ने भी मोबाइल के संबंध में जानकारी नहीं दी। जिस के बाद लाली मीणा ने जेल प्रशासन को जेल में मोबाइल होने की बात बताई। जिस पर जेल प्रहरी लाली मीणा की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लालकोठी थाने में रिपोर्ट दी गई। जिस पर लाल कोठी थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
अब तक 36 मोबाइल रिकवर
जयपुर सेन्ट्रल जेल में लगातार मोबाइल मिलने से जेल विभाग के जिम्मेदारों को पसीना आया हुआ हैं। इसनी बड़ी-बड़ी घटनाएं होने के बाद भी जेल में बदमाश मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। जयपुर सेन्ट्रल जेल से सीएम को धमकी मिलने के बाद सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए कुछ जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन भी लिया था लेकिन उस के बाद भी जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments