![]()
जयपुर में रात के समय एक अजनबी के घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नींद खुलने पर शोर मचाने पर बदमाश ने हाथ से उसका मुंह दबाकर बंद कर दिया। धमकाया- हल्ला करेगी तो जान से खत्म कर दूंगा। बस्सी थाने में पीड़ित युवती के पिता ने अनजान
पुलिस ने बताया- बस्सी के रहने वाले व्यक्ति ने अनजान व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि घर में घुसकर अनजान बच्ची ने उनकी बालिग बेटी के साथ गंदी हरकत की। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के सभी मेंबर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात करीब 2 बजे अंधेरे का फायदा उठाकर अनजान व्यक्ति घर में घुस आया। बालिग बेटी के कमरे में घुसकर उसके साथ गलत हरकत कर छेड़छाड़ की।
नींद में सोती बेटी के कपड़े काट दिए। नींद खुलने पर बेटी ने देखा कि उसके कपड़े कटे हुए है। एक लड़का उसके सामने खड़ा हुआ था। जिसे देखकर चिल्लाकर शोर मचाने पर उसने अपने हाथ से बेटी का मुंह दबाकर बंद कर दिया। चुप रहने की धमकी देकर कहा कि हल्ला करेगी तो जान से खत्म कर दूंगा। परिवार के सदस्यों के आवाज सुनकर जागने पर पकड़े जाने के डर से बदमाश भाग निकला। बस्सी थाने में पीड़ित युवती के पिता ने शनिवार रात मामला दर्ज करवाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments