![]()
जयपुर सेंट्रल जेल में एक बंदी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने है। जेल प्रशासन को बैरिक की तलाशी में बंदी के बिस्तर के नीचे से छिपाया मोबाइल मिला। लालकोठी थाने में जेल प्रहरी की ओर से FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने मिले मोबाइल व सिमकार्ड को जब्त कर
एसआई बन्ना लाल ने बताया- जयपुर जेल में तैनात प्रहरी पत्रवाहक गुर्जर ने लालकोठी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया- नागौर के कोतवाली निवासी जयसिंह सैनी जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है। विचाराधीन बंदी जयसिंह सैनी जेल के वार्ड नंबर-4 के बैरिक नंबर-1 में है। शनिवार रात करीब 10 बजे जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान विचाराधीन बंदी जयसिंह सैनी की हरकते अजीब दिखाई दी।
जांच के दौरान विचाराधीन बंदी के बिस्तर की तलाशी में मोबाइल मिला। चालू हालत में मिले मोबाइल में सिमकार्ड लगा हुआ था। उसके साथ ही टूटी हालत में एक सिमकार्ड भी मिला। जेल प्रशासन की तरफ से मिले मोबाइल व सिमकार्ड को जब्त किया गया। जेल प्रहरी पत्रवाहक ने रविवार दोपहर विचाराधीन बंदी जयसिंह सैनी के पास मोबाइल मिलने का मामला लालकोठी थाने में दर्ज करवाया। जेल प्रशासन की ओर से बंदी से मिला मोबाइल पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments