दुकान व बेसमेंट में पानी भर गया।
अलवर के थानागाजी कस्बे में रविवार रात हुई तेज बारिश से जयपुर रोड पर कई घर व दुकानों में 2 फीट तक पानी भर गया। दुकान व घरों में अनाज, पशुओं का चारा और अन्य सामग्री पानी में भीगने से खराब हो गई। जिससे दुकानदार व आमजन को भारी नुकसान हो गया। यह सब नाला अ

इस तरह मोटर पाट्र्स की दुकान में पानी भर गया। जिससे बड़ा नुकसान हुआ।
लोगों का आक्रोश, नगरपालिका पर निशाना ढाणीवासियों ने नगरपालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताई और मौके पर पहुंचे कार्मिकों से तुरंत जल निकालने की मांग की। पालिका कर्मचारियों ने ट्रैक्टर में मोटर लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया।
किसानों की चिंता भी बढ़ी
लगातार बारिश से खेतों में भी पानी भर गया। बाजरे की फसलें गिर गईं और प्याज के खेतों में गलाव की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द पानी नहीं निकला तो भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
इनपुट: रहीश खान, थानागाजी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments