उदयपुर का रेयांश उपाध्याय सिल्वर के साथ।
उदयपुर के रेयांश उपाध्याय ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर राजस्थान का नाम रोशन किया है।
चेन्नई में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उदयपुर के बड़गांव क्षेत्र की न्यू महालक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी रेयांश 37 किलो वेट कैटेगरी में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने के बाद नेशनल स्तर पर पहुंचे थे।
नेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने हरियाणा, ओडिशा और तमिलनाडु के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में कड़ी टक्कर देते हुए रेयांश महज एक प्वाइंट से महाराष्ट्र के खिलाड़ी से परास्त हो गए लेकिन सिल्वर मेडल अपने नाम किया। रेयांश की इस उपलब्धि से उनके कोच भूपेंद्र सिंह और मिक्स मार्शल आर्ट बेदला अकादमी की पूरी टीम बेहद उत्साहित है।
रेयांश की मां पल्लवी ने बताया कि स्टेट लेवल पर गोल्ड जीतने के बाद बेटा दिन-रात अभ्यास में जुटा रहा। उनकी कोशिश नेशनल स्तर पर गोल्ड लाने की थी, लेकिन सिल्वर मेडल जीतने पर भी परिवार बेहद गर्वित है।

उदयपुर का रेयांश उपाध्याय नेशनल किक बॉक्सिंग में ग्रुप के साथ।
रेयांश के कोच भूपेंद्र सिंह और कैलाश भारती ने रोजाना 1 घंटे की प्रैक्टिस को बढ़ाकर नेशनल में चयन होने के बाद 4 से 5 घंटे का प्रशिक्षण दिया और यही वजह रही कि रेयांश फाइनल में पहुंचे और सिल्वर मेडल लाने में सफल हुए।
रेयांश उपाध्याय पूर्व में भी कई बड़े मंचों पर मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने 2018 की पांचवी जिला इंटर स्कूल कूड़ो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल, 2018-19 की स्टेट कूड़ो एमएमए चैंपियनशिप में गोल्ड, 2019 की छठी स्टेट चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और 2025 में स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments