![]()
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भवन करीब चार महीने पहले नकारा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भी इसके करीब 50 साल पुराने इसी भवन में एसीबीईओ कार्यालय चल रहा है।
हनुमानगढ़ के टाउन स्थित पंचायत समिति परिसर में चल रहा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भवन करीब चार महीने पहले नकारा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भी इसके करीब 50 साल पुराने इसी भवन में एसीबीईओ कार्यालय चल रहा है। इस कारण अधिकारियों-कर्मचारियो
पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने बताया कि झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए दुखद हादसे के बाद जिला कलेक्टर की ओर से पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यालय के अधीन आने वाले सभी जर्जर सरकारी कार्यालयों/भवनों को खाली करवाकर उसमें चेतावनी बोर्ड लगाने, तारबंदी करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसीबीईओ कार्यालय जो वर्तमान में पंचायत समिति कार्यालय की जगह पर संचालित हो रहा है, वह पूर्णतया जर्जर अवस्था में है। वर्तमान में हो रही अत्यधिक बरसात के कारण कभी भी जानमाल की हानि होने का पूरा-पूरा खतरा है।
सीबीईओ कार्यालय का भवन करीब 45-50 साल से भी अधिक पुराना है। इस कारण इस भवन के हालात अच्छे नहीं हैं। हनुमानगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट होने के कारण अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए इस भवन को सुरक्षित नहीं माना गया। इस संबंध में सीबीईओ को पत्र के जरिए निर्देशित किया गया है कि वे अपना कार्यालय तुरंत प्रभाव से खाली कर अपना राजकीय कार्य अन्य (अपने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर) जगह स्थापित करें। ताकि भविष्य में होने वाली अनहोनी से बचा जा सके। अगर उक्त जर्जर कार्यालय को खाली नहीं करने के कारण भविष्य में कोई अनहोनी होती है तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एसीबीईओ की होगी।
एसीबीईओ रोहिताश कड़वासरा ने बताया कि सीबीईओ कार्यालय का भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। पंचायत समिति ने इस भवन को मार्च 2025 में नकारा घोषित कर दिया था। कार्यालय के लिए कोई और स्थान नहीं है, इसलिए इसी भवन में कामकाज किया जा रहा है। हालांकि छत पर कुछ मरम्मत कार्य करवाया गया है। वीआरसी भवन में कार्यालय स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिकारी-कर्मचारी भयमुक्त वातावरण में कार्य कर सकें। इसके लिए जिला कलेक्टर की स्वीकृति का इंतजार है। कड़वासरा ने बताया कि बारिश के समय छत टपकने से कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरण खराब होने की संभावना रहती है। पंचायत समिति से नोटिस मिलने के बाद कार्यालय स्तर पर इस भवन को खाली करने का प्रयास किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments