![]()
दौसा जिले में बारिश का दौर थम गया है।
दौसा जिले में पिछले दिनों एक पखवाड़े तक हुई बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, साथ ही मौसम भी पूरी तरह साफ हो चुका है। इससे जनजीवन सामान्य होने से लोगों को राहत मिली है तो वहीं किसानों ने बाजरे की कटाई शुरु कर दी है।
जिले में अब तक 1085 एमएम (163.20%) औसत बारिश हो चुकी है। इस बार दौसा क्षेत्र में सर्वाधिक 1642 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके बाद सिकराय में 1439 एमएम, लालसोट में 1420 एमएम, मोरेल डेम पर 1252 एमएम और लवाण क्षेत्र में 1223 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
यहां हुई न्यूनतम बारिश जिले में न्यूनतम बारिश की बात करें तो रेनफाॅल केन्द्र सैंथल सागर में 797 एमएम, बैजूपाडा में 809 एमएम, मंडावर में 839 एमएम, बसवा में 821 एमएम बारिश हुई है। इनके अलावा जिले के अन्य सभी तहसील क्षेत्रों में 900 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जबकि साल 2024 में 971.38 मिमी (150.14 %) और 2023 में 461.19 एमएम (71.28%) बारिश हुई थी।
11 बांधों पर चल रही चादर
फिलहाल जिले के 39 में से 11 बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं। इनमें मोरेल, कालाखोह, झिलमिली, रेहडिया, सिन्थोली, डिवांचली, हरिपुरा, महेश्वरा, भांकरी, नामोलाव और सूरजपुरा बांध पर चादर चल रही है। इसके साथ ही गेटोलाव बांध लबालब भरा हुआ है। जबकि चांदराना, रामपुरा, भांकरी, पापडदा, बडागांव खेडला, पावटा और हुडला बांध में भी पानी की आवक हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments