☜ Click Here to Star Rating



सीबीएसई क्लस्टर टूर्नामेंट कासंस्कार इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नोखा में समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक परम दान सांधू, उद्योगपति कैलाश झंवर, डॉक्टर सीताराम पंचारिया, सौरभ दत्त उपस्थित रहे।

.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंकित लाहोटी ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी। दलीय स्पर्धाओं में अंडर-14 (गर्ल्स) वर्ग में माय ऑन स्कूल जयपुर ने प्रथम, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल अजमेर ने द्वितीय, जबकि नौसेगे पब्लिक स्कूल गंगानगर और अलवर पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 (बॉयज) में माय ऑन स्कूल जयपुर प्रथम, ट्यूलर हाई स्कूल जयपुर द्वितीय, आरएसवी स्कूल बीकानेर और बख्शी स्प्रिंग डोलस स्कूल कोटा तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-17 (गर्ल्स) में माय ऑन स्कूल जयपुर ने प्रथम, सेंट्रल पब्लिक स्कूल उदयपुर ने द्वितीय, नौसेगे पब्लिक स्कूल गंगानगर और जयश्री पेरिवल हाई स्कूल जयपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-17 (बॉयज) में विद्याश्रम जयपुर प्रथम, नीरजा मोदी स्कूल जयपुर द्वितीय, नौसेगे पब्लिक स्कूल गंगानगर और सैन पॉल स्कूल उदयपुर तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-19 (गर्ल्स) में बख्शी स्प्रिंग डोलस स्कूल कोटा प्रथम, सोफिया स्कूल बीकानेर द्वितीय, माहेश्वरी जिला स्कूल जयपुर और रॉकवुड हाई स्कूल उदयपुर तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-19 (बॉयज) में रयान इंटरनेशनल स्कूल जयपुर प्रथम, माय ऑन स्कूल जयपुर द्वितीय, नौसेगे पब्लिक स्कूल गंगानगर और बख्शी स्प्रिंग डोलस स्कूल कोटा तृतीय स्थान पर रहे।

एकल स्पर्धाओं में अंडर-14 (गर्ल्स) में मनविका प्रथम, रिद्धि द्वितीय, इस्मा और समृद्धि तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-14 (बॉयज) में भावित सिंह प्रथम, विहान द्वितीय, देव वर्धन और ऋषभ जाखड़ तृतीय स्थान पर रहे।

अंडर-17 (गर्ल्स) में ख्याति शर्मा प्रथम, समीक्षा बोहरा द्वितीय, दृष्टि और समृद्धि तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 (बॉयज) में अरिंजय प्रथम, हर्षवर्धन सिंह द्वितीय, भावेश पुनिया और तुषार राम तृतीय स्थान पर रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading