![]()
धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने भारी बारिश के अलर्ट के बीच जिले की स्कूलों-आंगनबाड़ियों में 28 से 30 जुलाई तक छुट्टी घोषित की है। वहीं 27 जुलाई को रविवार का अवकाश रहेगा। हालांकि, स्टाफ नियमित रूप से कार्यालय आएगा।
.
बता दें मौसम विभाग जयपुर ने धौलपुर में इन तीनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अवकाश कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में लागू रहेगा। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी संस्था प्रभारी या आंगनबाड़ी केंद्र इस अवकाश अवधि में विद्यालय या केंद्र संचालित करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments