![]()
पोकरण पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का महज 2 दिन में खुलासा कर एक हिस्ट्रीशीटर शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पोकरण थानाधिकारी छतर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी।
पुलिस थाना पोकरण द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस थाना शिव का हिस्ट्रीशीटर आरोपी देवीसिंह को चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी ने बताया-24 जुलाई 2025 को पीड़ित महेन्द्रसिंह ने पुलिस थाना पोकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को अलसुबह करीबन 3-4 बजे राजकीय अस्पताल पोकरण में उनकी मोटर साइकिल खड़ी थी। इस मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात चोर ने चुरा लिया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर पुलिस थाना शिव के हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई।
इस मामले में गठित पुलिस टीम में छतरसिंह थानाधिकारी, मांगीलाल हैड कानिस्टेबल, मोहनलाल पालीवाल हेड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल लोकेश, प्रदीप जोशी और हजारसिंह डीसीआरबी शामिल रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments