करोड़ों कीमत का नशे का सामान आग के हवाले।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की टीम ने कार्रवाई के दौरान जब्त किए करोड़ों कीमत के अवैध मादक पदार्थ को आग के हवाले किया है। ये नशे की खेप विभाग द्वारा संभालकर रखी गई थी। इन्हें चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया में एक सीमेंट फैक्ट्री में जलाकर नष्ट किया गया। व

विभाग की टीम ने 67 मामलों में इन मादक पदार्थो को जब्त किया था।
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि कोटा व राजस्थान इकाई के अन्य कार्यालयों द्वारा 6 माह से 2 साल में मादक पदार्थ जब्त किए थे। जिन्हें ड्रग डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्षता में एमपी बिरला कॉर्पोरेशन लि. की भट्टी में जलाकर नष्ट किया गया है। जबकि 25 मामलों में जब्त 189.649 किलो अफीम को एमपी स्थित नीमच फैक्ट्री में जमा करने की प्रक्रिया की जा रही है।
इन मादक पदार्थो को जलाकर नष्ट किया
370.930 किलो गांजा, 12 हजार 180 किलो डोडा पोस्त, 373 ग्राम हेरोइन, 808 ग्राम एमडी पाउडर, 2188 अफीम के पौधे,1लाख 13 हजार 833 नशीली दवाइयां (Psychotropic substances), 7 किलो अफीम शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़े पड़े मादक पदार्थो को शैल्फ लाइफ खत्म हो जाती है। और धीरे धीरे पड़े पड़े पाउडर में तब्दील हो जाती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments