अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ पाली का शैक्षिक सम्मेलन में मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम में मौजूद टीचर्स व अन्य।
अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ पाली का शैक्षिक सम्मेलन पाली के बांगड़ स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीबीईओ पाली दिलीप कुमार करमचंदानी ने कहा कि शिक्षा में नवाचार, समय की पाबन्दी सहित विभागीय कार्यों पर जोर दे। अनिल भण्डारी ने गुरु व शिक्षक

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ पाली का शैक्षिक सम्मेलन में मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अतिथि।
जिलाध्यक्ष कुन्दनसिंह राठौड़ ने जिलेभर से आए प्रबोधकों का सम्मान किया। जिलेभर से सभी ब्लॉकों की उपस्थिति रही। सभी ने अपने विचार रखे। साथ ही संगठन को मजबूत कर पुरानी सेवा की गणना, वेतन विसंगति तथा वरिष्ठ प्रबोधक पर चर्चा की गई। इस दौरान देवाराम चौधरी एसीबीईओ, बसन्त कुमार परिहार प्रधानाचार्य बांगड़ स्कूल, प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष कुन्दनसिंह राठौड़, भामाशाह मनोहरसिंह राजपुरोहित, सचिव सदीक मोहम्म्द., कोषाध्यक्ष ललित पुरी, देसूरी से हरिओमपुरी, शिवराम राईका, रानी से लक्ष्मणसिंह, किशनसिंह चारण, रोहट से किशन मेवाड़ा, अर्जुनसिंह, सोजत से लादूराम सिंघाडिया, मारवाड़ से किशोरसिंह, अमराराम, भीखसिंह, पाली से प्रदीप शर्मा, कमलकिशोर, ओमप्रकाश पाण्डे, मो. असलम, महेश व्यास ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष कुन्दनसिंह राठौड़ ने अपना मांग पत्र सरकार को प्रस्तुत किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments