जैसलमेर। मौसम साफ होने से बढ़ने लगा गर्मी का असर।
जैसलमेर से मानसून की विदाई के बाद पारा सामान्य के आसपास स्थिर है। पिछले काफी दिनों से बादल छंट चुके है और आसमान भी साफ रहने लगा है। ऐसे में चिलचिलाती धूप लोगों को चुभने लगी है।
शुक्रवार को पारा 38 डिग्री के पार रहा। हालांकि रात का पारा 7 दिनों से 23 से 24 डिग्री के बीच रहने के कारण रात में गर्मी से मामूली राहत मिली हुई है। जबकि दिन में गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मानसून को विदा हुए 15 दिन हो चुके है। हालांकि पिछले सालों की तुलना में इस बार सितंबर में पारा सामान्य के आसपास है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 2-3 दिन राज्य के उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।

दिन में गर्मी का असर लगने लगा है।
सप्ताह भर मौसम रहेगा साफ जैसलमेर जिले में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 2-3 दिन राज्य के उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
15 दिन पहले ही विदा हुआ मानसून मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में म्यांमार से लगने वाले बंगाल की खाड़ी में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 12 घंटों में तीव्र होकर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 सितंबर से 3 अक्टूबर के दौरान राज्य के पूर्वी, दक्षिणी पूर्वी व दक्षिणी भागों मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

अब जिले में बारिश की संभावना नहीं है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments