![]()
सलूंबर जिले की जावर माइंस थाना पुलिस ने बलारिया खदान में हुई चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि 23 सितंबर 2024 को हिंदुस्तान जिंक जावर माइंस की सुरक्षा में तैनात एसआईएस सिक्युरिटी प्राइवेट कम्पनी के मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि अलसुबह 4 बजे बलारिया के स्टोर के पास केबल यार्ड में अज्ञात चोरों ने जम्बो मशीन की कॉपर केबल काट ली और उसे चुरा ले गए थे।
इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू की। आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस चोरों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी केशवलाल(30) उर्फ केशु पिता सवाजी मीणा, ललित कुमार(20) पिता मोतीलाल उर्फ मोताजी मीणा, किरण कुमार(25) पिता मोतीलाल, संजय(18) पिता अमरा मीणा को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी किया माल भी बरामद किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments