![]()
रोडवेज की वोल्वो, स्केनिया और डीलक्स एसी बसों में अब ट्रेन और प्लेन की तर्ज पर सीट पर खाने पीने की चीजें मिलेंगी। रविवार से रोडवेज की एसी बसों में कैटरिंग सुविधा की शुरुआत होगी। सीएम भजनलाल शर्मा रविवार को एक कार्यक्रम में रोडवेज की वोल्वो, स्केनिया
इन बसों में यात्रियों को सुबह, शाम और दोपहर को मैन्यू के हिसाब से खाने पीने की चीजें मिलेंगी। खाने पीने की चीजों का पैसा टिकट में शामिल नहीं होगा, इसका पैसा अलग से देना होगा। रविवार से इस सुविधा की शुरुआत हो जाएगी। अभी वोल्वो बसों में पानी की बोटल के अलावा कुछ नहीं मिलता, यात्रियों को खाने-पीने की चीजों के लिए बस के रुकने का इंतजार करना होता है। अब कैटरिंग सुविधा शुरू होने से यात्रियों को चलती बस में खाने पीने की चीजें सीट पर मिल जाएंगी।
सीएम ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत करेंगे, ग्रामीण बस सेवा का नाम ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’होगा
मुख्यमंत्री रविवार को ग्रामीण बस सेवा की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में डीलक्स बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में रोडवेज जैसी ही सुविधाएं मिलेंगी। सरकार की तरफ से फ्री यात्रा के पात्र लोगों को भी इन बसों में सुविधा मिलेगी। सरकार ने बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में नई बसें चलाने की घोषणा की थी। ग्रामीण बसों का नाग ‘आपणी बस-राजस्थान रोडवेज’ रखा गया है। लोक परिवहन सेवा की जगह नया नाम दिया गया है। लोक परिवहन सेवा की बसें पहले से चल रही हैं। ग्रामीण इलाकों में प्राइवेट ऑपरेटर्स रोडवेज के साथ अनुबंध के तहत ये बसें चलाएंगे।
128 नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे सीएम
रविवार को मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम के तहत 128 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रोडवेज के लिए हाल ही ये नई बसें खरीदी गई हैं। इन 128 ब्ल्यू लाइन बसों को रोडवेज के अलग अलग डिपो को दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments