उदयपुर के नागेंद्रा भवन में शनिवार को एक दीक्षार्थी को भक्ति भाव के साथ भवन के अंदर लेकर आए।
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित नागेंद्रा भवन में वर्षा योगरत आचार्य पुण्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में तीन जैनेश्वरी दीक्षा रविवार को मध्यान्ह 1 बजे से शुरू होगी। इससे पहले शनिवार को दीक्षार्थियों की गोद भराई की रस्म ह
शनिवार को आचार्य पुण्य सागर महाराज के सानिध्य में दीक्षार्थी आदर्श कुमार जैन फरीदाबाद, अरविंद कोटड़िया, मुम्बई एवं देवीलाल भोरावत, मुम्बई को कर पात्र (हाथों में) में आहार ग्रहण करवाया। इससे पहले दीक्षार्थियों द्वारा जंबु द्वीप विधान भक्ति भाव से किया गया। दीक्षार्थियों द्वारा जिनभिषेक, आचार्य के पाद प्रक्षालन भेंट की गई।

दीक्षार्थियों की गोद भराई के दौरान महिलाओं ने नृत्य कर भक्ति की।
साथ ही आज दीक्षार्थियों की गोद भराई की रस्म भव्यता के साथ संपन्न हुई। जिसमें समाज की महिलाओं ने सज-धज कर एक से बढ़कर एक भक्ति नृत्य किया। समाज के पुरुष भी भक्ति नृत्य में पीछे नही रहे। दीक्षार्थियों के परिवार जन एवं समाज जन ने श्रीफल, मेवे, फल आदि से गोद भराई की।
इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन ने कहा कि मुमुक्षु के हृदय में वह शक्ति शाश्वत सत्ता का भाव जीवित रहे इसलिए मंगलदीप, मंगल गान, और मंगल द्रव्यों के साथ गोद भराई की रस्म हुई। दीक्षा तो यह तीन व्यक्ति ले रहे हैं लेकिन लाखों लोग हर्षित हो रहे हैं स्वर्ग के सारे देवता आज हर्षित हो रहे हैं।
सायंकाल दीक्षार्थियों की भव्य शोभा यात्रा निकली जिसमें महिला, पुरुष और बच्चें भक्ति नृत्य करते हुए दीक्षार्थियों की अनुमोदना करते हुए चल रहे थे।
समाज के अध्यक्ष झमक लाल अखावत, महामंत्री सुंदरलाल जैन, नाथू लाल खलूडीया, हेमराज मालवी, दीप लाल अखावत, निर्मल मालवी, गौरव गनोड़िया, पारस कुमावत, विनोद घटालिया, ब्रह्मचारिणी मुन्नीबाई सरोज भाई एवं प्रतिष्ठा चंद्रिका वीना दीदी ने गोद भराई की रस्म निभाई उसके बाद समाज जन गोद भराई की।

पुरुष भी भक्ति करने में पीछे नहीं रहे।
तीनों की जैनेश्वरी दीक्षा 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से विद्या निकेतन स्कूल प्रांगण सेक्टर 4 में होगी। इससे पूर्व नागेंद्रा भवन मे प्रातःकाल 6:30 बजे से आचार्य पुण्य सागर महाराज का पाद प्रक्षालन पूजन एवं महाअर्चना होगी। प्रातः 8 बजे दीक्षार्थियों की अवतरण क्रिया होगी। प्रातः 9 बजे मंगल प्रवचन, 9:30 बजे आचार्य संघ की आहार क्रिया, 11 बजे नागेंद्रा भवन से दीक्षा कार्यक्रम स्थल विद्या निकेतन सेक्टर 4 के लिए आचार्य संघ एवं दीक्षार्थी एवं समाज जन शोभायात्रा के साथ जाएंगे।

दीक्षार्थियों का अभिनंदन करते हुए।
प्रचार प्रभारी मुकेश पांड्या ने बताया कि दोपहर 12 बजे मंगलाचरण दीक्षा कुंभ स्थापना, दीक्षा प्रार्थना, आचार्य द्वारा स्वीकृति प्रदान, केशलौंच, पुण्य सागर महाराज का पाद प्रक्षालन, जिनवाणी भेंट कार्यक्रम होंगे। दोपहर 3 बजे दीक्षा संस्कार प्रारंभ, नव दीक्षार्थियों को पिच्छी, कमंडल, शास्त्र भेंट किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments