☜ Click Here to Star Rating


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जोगाराम पटेल, मुख्य अतिथि रहे। पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, विधायक रफीक खान सहित कई हस्तियां शामिल हुई।

जयपुर कैटरिंग डीलर्स समिति द्वारा आयोजित आठवां कैटरर्स एक्सपो 2025 एंटरटेनमेंट पैराडाइस, जवाहर सर्किल में शुरू हुआ।

.

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा और जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि रहे। हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, विधायक रफीक खान और आमीन कागज़ी भी मौजूद थे। भाजपा नेता रवि नय्यर और पूर्व जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा सहित कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कैटरर्स एक्सपो 2025 ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर भी आयोजकों से चर्चा की।

कैटरर्स एक्सपो 2025 ग्रेटर नगर निगम मेयर सौम्या गुर्जर ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर भी आयोजकों से चर्चा की।

समिति अध्यक्ष मनोज सेवानी ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश की कंपनियां भाग ले रही हैं। यहां कैटरिंग उपकरण, मशीनरी और किचन इक्विपमेंट प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह आयोजन व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा।

एक्सपो में सभी प्रतिभागियों और आगंतुकों के लिए सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। यह आयोजन जयपुर को कैटरिंग उद्योग का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने में मदद करेगा। स्थानीय और राष्ट्रीय व्यवसायियों को नई तकनीक और उद्योग के नवीनतम ट्रेंड्स का अनुभव मिलेगा।

यहां देखें फोटोज

चांदी की परत के सिंहासन और परत जो शादियों से लेकर अन्य आयोजनों में किराये पर दिए जाते है।

चांदी की परत के सिंहासन और परत जो शादियों से लेकर अन्य आयोजनों में किराये पर दिए जाते है।

कैटरिंग में आकर्षक सजावटी प्रॉडक्टस भी डिस्पले किए गए।

कैटरिंग में आकर्षक सजावटी प्रॉडक्टस भी डिस्पले किए गए।

गोल्ड चाइना मेड क्राकरी भी शोकेस की गई।

गोल्ड चाइना मेड क्राकरी भी शोकेस की गई।

स्टील से बने बर्तन भी प्रदर्शित किए गए।

स्टील से बने बर्तन भी प्रदर्शित किए गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading