☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर शहर भाजपा की नई कार्यकारिणी के साथियों में जोश भरते उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा।

भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर की नवीन कार्यकारिणी की पहली बैठक आज पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पद के साथ इगो नहीं रखे और संगठन का काम पूरी ताकत से करें और जनता की सेवा करें।

.

पटेल सर्कल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा शहर जिला की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की परिचात्मक बैठक में गजपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओें की बदौलत भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। व्यक्ति आयेंगे और चले जायेंगे, पार्टी को सर्वोच्च मानकर कार्य करेंगे तो कभी विफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में जमीनी स्तर के हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ की हड्डी है। पद के साथ पदाधिकारी को अभिमान न आये इस बात का अवश्य ही ध्यान रखें।

भाजपा की नई टीम को संबोधित करते शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़।

भाजपा की नई टीम को संबोधित करते शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़।

उन्होंने कहा कि संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का मनना था कि पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति को देश की मुख्यधारा से नहीं जोड़ेगे तब तक देश उन्नति नही कर सकता, इसी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए जनसंघ की स्थापना की।

अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक एवं प्रभारी बंशीलाल खटीेक ने कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं आये, हम तो मां भारती की सेवा के लिए इस क्षेत्र में आये है। संगठन को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना है और हमें गर्व होना चाहिए कि हमें पार्टी ने मौका दिया है।

सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि पार्टी ने अटल-आडवाणी, सुन्दर सिंह भंडारी, भैरोसिंह शेखावत जैसे कई युग देखे है। संगठन अपनी गति से चलता है। व्यक्ति आएगा चला जाएगा लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता है। पार्टी में सभी को समान अवसर मिलता है।

सामर ने कहा अभी हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती निकाय चुनावों की है। हम कार्यकर्ताओं के दम पर नगर निगम उदयपुर के 80 के 80 वार्ड जीत कर आयेंगे। अपनी पहचान भाजपा से, अपने समय का समर्पण करें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता टिकाउ है बिकाऊ नहीं है। किसी की दया पर आप पदाधिकारी नहीं बने, अपने कार्य के आधार पर बने है।

ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा ने कहा कि उदयपुर में हमारा सातवा बोर्ड बनने जा रहा है। दायित्व कोई छोटा या बड़ा नही होता है। जिन्हें पद नहीं मिला है उन्हें भी साथ लेकर चले। संगठन है तो हम है।

भाजपा की बैठक में मौजूद नई टीम

भाजपा की बैठक में मौजूद नई टीम

पारस सिंघवी – राजनीति में कोई शोर्टकट नहीं

महामंत्री पारस सिंघवी ने कहा कि राजनीति में कोई शोर्टकट नहीं होता। दीर्घकालीन योजना बनाकर कार्य करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा की रीति नीति से नवीन कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जायेगा। महामंत्री देवीलाल सालवी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर की। सभी पदाधिकारियों का उपरणा पहना कर सम्मान किया गया। बैठक में सभी मंडल एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद थे।

मीडिया प्रभारी सीमा चम्पावत ने बताया कि बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता पिंकी मांडावत, तख्तसिंह शक्तावत, दिलीप सिंह राठौड, देवनारायण धाबाई, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, रणजीत दिग्पाल, मुकेश जोशी, विजय आहुजा, प्रताप सिंह राठौड, अमृत मेनारिया, महामंत्री पंकज बोराणा, हंसा माली, तुषार मेहता, मनोहर चौधरी, गोविन्द्र दीक्षित, किरण तातेड, डा. जिनेन्द्र शास्त्री, प्रकाश अग्रवाल, सपना कुर्डिया, करण सिंह शक्तावत, आदि उपस्थित थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading