![]()
डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना ब्लॉक में एक सरकारी टीचर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अब ग्रामीणों ने जूसरी सरपंच के साथ सीआई को ज्ञापन देकर आराेपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जूसरी गांव की तन में गुर्जरों की ढाणी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक
जूसरी सरपंच प्रकाश भाकर ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे आरोपी रघुवीर रावणा राजपूत ने 8-10 हथियारबंद आरोपियों के साथ स्कूल में जाकर शिक्षक शाहनवाज हुसैन को धमकाते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने शिक्षक हुसैन के साथ मारपीट की। एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरी टीचर गीता ने आरोपी को धक्का देकर शिक्षक को बचाया। हो हल्ला सुनकर छात्र व स्टाफ आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। टीचर शाहनवाज ने मकराना थाने में दर्ज करवाया है। आज ग्रामीणों ने जूसरी सरपंच के नेतृत्व में मकराना थाना अधिकारी सुरेश कुमार सोनी को आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments