![]()
अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए डॉ किरोड़ी मीणा के समर्थक।
सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री गोलमा देवी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों ने अलवर में कमल गुर्जर नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
डॉ किरोड़ी के समर्थक अलवर के जितेंद्र मीणा ने रिपोर्ट दी कि डॉ.करोडीलाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी पूर्व राज्य मंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ अरावली विहार थाने अलवर में मुकदमा दर्ज कराया है। जितेन्द्र मीना ने बताया कि कमल गुर्जर नाम के व्यक्ति ने मां समान गोलमा देवी के लिए अपशब्द कहे और आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसे समाज में आक्रोश हैl महिलाओं के विरुद्ध संकीर्ण मानसिकता रखने वाले ऐसे व्यक्तियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। मीना ने कहा कि ऐसे समाजकंटकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments