![]()
कोटपूतली की मोहनदास गोशाला की मासिक बैठक गोशाला धूड़सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सरपंच राजपाल सिंह ने गाय के गोबर से केंचुआ खाद बनाने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।
बैठक में दुधारू गायों को अलग रखने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया। प्रस्ताव जयराम सैनी और शेखर सिंह ने रखा था। कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह का गोशाला परिसर में पौधारोपण करने का प्रस्ताव भी स्वीकार हुआ।
अध्यक्ष शेखावत ने कहा कि गोबर की उचित कीमत पाने के लिए बोली लगवाई जाएगी, ताकि किसान रासायनिक खाद के स्थान पर जैविक खाद का उपयोग कर अपनी जमीन उपजाऊ रख सकें। उन्होंने गायों के नियमित सेहत परीक्षण के लिए पशु चिकित्सक को समय-समय पर बुलाने को सुझाव दिया।
गोशाला के सचिव किशनलाल शर्मा ने तुलादान के लिए भामाशाह राजेश खंडेलवाल का धन्यवाद किया। बैठक में किशनलाल शर्मा, रामावतार सिंह, नन्द बाबा, कुलदीप सिंह, धर्मपाल सिंह, शेखर सिंह, जयराम सैनी, भरतलाल शर्मा और प्रभुदयाल यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments