अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारीगंज स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में हुई चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को डिटेन किया। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
आरोपियों ने नशे की लत को पूरा करने के लिए रात के समय वारदात अंजाम दी। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जी.सी.ए. चौराहा के पास स्थित माताजी के मन्दिर से कुछ दिन पूर्व चांदी का छत्र चोरी किया था।

गिरफ्तार आरोपी पुष्कर रावत।
मंदिर के पुजारी राकेश कुमार शर्मा ने 26 जुलाई को रिपोर्ट दी कि वह प्रतिदिन सुबह 4 बजे के करीब मंदिर पहुंच जाते हैं। जैसे ही मंदिर पहुंचा तो एक महिला ने कहा कि मंदिर खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। दान पात्र के ताले टूटे हुए थे। चोरों के द्वारा कड़ी मशक्कत कर दान पात्र को तोड़ा गया। दान पात्र में रखी पूरी नगदी चोरी कर फरार हो गए। वहां लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें तीन चोर वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तीन संदिग्ध व्यक्तियो की पहचान कर एक बालक को डिटेन किया। उसके अन्य साथी पुष्कर रावत पुत्र उगमा रावत जाति रावत उम्र 22 साल निवासी संतोषी माताजी का मन्दिर नाला पुष्कर को गिरफ्तार किया। उससे चोरी का माल बरामद किया। तीसरे साथी की तलाश जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बिहारीगंज स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर, जहां चोरी की वारदात हुई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments