☜ Click Here to Star Rating


चूरू के राजगढ़ के हमीरबास थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की (15) ने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ रेप किया और वीडियो बना लिए।

.

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह एक साल तक बेटी का शोषण करता रहा। पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पिता ने गांव के ही युवक पर रेप का आरोप लगाया

हमीरबास थाना प्रभारी जय कुमार भादू ने बताया-शुक्रवार रात को सूचना मिली की एक 15 साल की लड़की ने कुंड में कूदकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजगढ़ के राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

शनिवार को लड़की के पिता ने रिपोर्ट दी। जिसमें पिता ने बताया कि मेरी बेटी पिछले कुछ दिनों से गुमसुम थी। शुक्रवार को मैंने और मेरी पत्नी ने बेटी से बात की तो बेटी ने बताया कि पिछले साल वो खेत पर बकरियां चराने गई थी। तब आरोपी वहां आया और अकेला देखकर उसके साथ गंदा काम किया। युवक ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण करता रहा।

राजगढ़ उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

राजगढ़ उप जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बच्चों के साथ खेलने की बात कहकर घर से गई थी

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मेरी बेटी बच्चों के साथ खेलने की बात बोलकर घर से बाहर गई। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी तो हम आरोपी के घर भी ढूंढने गए। रात करीब साढ़े 8 बजे खेत में बने कुंड में उसकी लाश मिली।

पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading