बाइक चोरी करता दिखाई दिया युवक।
डीग जिले के कुम्हेर इलाके का एक व्यापारी बार-बार थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। व्यापारी की बाइक चोरी हो गई। जिसके बाद उसने सीसीटीवी देखकर आरोपी को पहचाना और उसके घर पहुंच गया। जब व्यापारी को बाइक नहीं मिली तो, उसने थाने में बाइक चोरी की नामजद FIR
दिलीप कुमार निवासी कटरा मोहल्ला थाना कुम्हेर ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी इंद्रा चौक चौराहे पर दुकान है। 20 जून की बात है मैं दुकान पर बैठा था और, मेरी बाइक दुकान के बगल में खड़ी थी। तभी अचानक मेरी बाइक वहां से गायब हो गई। जिसके बाद मैंने सीसीटीवी कैमरे देखे तो, एक युवक मेरी बाइक को चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। उस युवक को मैं जानता हूं।
जिसके बाद मैं बाइक चोरी करने वाले युवक शिवा निवासी कासौट पेट्रोल पंप के पीछे पहुंचा। युवक मुझे घर पर ही मिला। उसने बाइक चोरी करना कबूल किया। तब मैंने इसकी FIR कुम्हेर थाने में करवाई। साथ ही आरोपी की फोटो भी पुलिस को दी। अब आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। साथ ही मुझे मेरी बाइक का भी कुछ पता नहीं लगा।

व्यापारी ने चोर की पहचान कर पुलिस को दी चोर की फोटो उसके बाद भी पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार।
इस मामले पर कुम्हेर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इनपुट- राहुल फौजदार, कुम्हेर, डीग
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments