जैसलमेर। कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत ने स्कूलों में छुट्टियों के आदेश किए जारी।
जैसलमेर जिले में अब सभी स्कूल 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने इस आशय का गुरुवार रात को आदेश जारी किया है। इस दौरान जिले के सभी स्कूलों के भवनों की जांच होगी। गौरतलब है कि जैसलमेर में 28 जुलाई को पूनमनगर गांव में हुए हादसे के बाद जि
अब उस आदेश को 2 दिन और आगे बढ़ाते हुए 2 अगस्त तक कर लिया गया है। इस आदेश के तहत सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 2 अगस्त तक अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी अधिकारी भवनों की गहन जांच करेंगे और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत के लिए लिस्ट बनाएंगे ताकि कोई भी हादसा न हो।

पूनमनगर हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट।
2 अगस्त तक अवकाश बढ़ाया गया
कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया – जिले में चल रहे भवन सुरक्षा सर्वेक्षण कार्य के दृष्टिगत पूर्व में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के समस्त राजकीय व गैर-राजकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों के विद्यार्थियों के लिए घोषित अवकाश की अवधि को अब 2 अगस्त (शनिवार) तक बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा, मरम्मत आवश्यकताओं एवं अन्य सुरक्षा मानकों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
आदेशानुसार सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में पूर्ववत विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले किसी भी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालय के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा), जैसलमेर से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 29 जुलाई से 31 जुलाई तक जैसलमेर जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। अब उस आदेश को 2 दिन और आगे बढ़ाते हुए 2 अगस्त तक कर लिया गया है।
सभी स्कूली बिल्डिंग्स की होगी जांच
इस अवधि में विद्यालय एवं आंगनवाड़ी भवनों की गहनता से जांच की जाएगी, जिसमें भवनों की संरचनात्मक स्थिरता, प्रवेश द्वार, शौचालय, चारदीवारी, छत सहित अन्य भौतिक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण कार्य समयबद्धता एवं गंभीरता से पूर्ण कर आवश्यक रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें।
कलेक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह सर्वेक्षण इसी दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। उन्होंने समस्त विभागों, शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे भवन सुरक्षा सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
पूनमनगर हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट
गौरतलब है कि जैसलमेर के पूनमनगर गांव में सोमवार दोपहर हुए स्कूल हादसे में एक स्टूडेंट की मौत होने व एक टीचर व एक स्टूडेंट के घायल होने के हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर ने एक आदेश सरकारी, प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments