☜ Click Here to Star Rating


बालोतरा मेगा हाईवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मालियों की ढाणी के पास शाम करीब 7:30 बजे गुजरात से रामदेवरा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना तेज था कि बस के पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्त

.

जैसे ही हादसा हुआ, हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तुरंत बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक यात्री को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

बस को सड़क से हटाकर ट्रैफिक चालू करवाया

हादसे की सूचना मिलते ही पचपदरा डीएसपी अशोक जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालोतरा मेगा हाईवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और मोड़ों पर चेतावनी संकेतों की कमी से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत करवाई जाए और दुर्घटनाओं पर रोक के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

श्रद्धालुओं से भरी थी बस

जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री गुजरात से राजस्थान के प्रसिद्ध रामदेवरा मेले में दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद अन्य यात्रियों में भी दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से घायलों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading