हादसा खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर स्थित करणी माताजी मंदिर के पास बुधवार शाम को हुआ।
रींगस में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर स्थित करणी माताजी मंदिर के पास बुधवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। स्विफ्ट कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार बाइक और राइडर को घसीटते हुए सड़क किनारे खड़ी क्रूजर से जा टकराई।
हादसे में बाइक सवार गणपत शर्मा (53) की मौत हो गई। वे जयपुर जिले के नांगल जैसा बोहरा के रहने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय उप जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्विफ्ट कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी और सड़क किनारे खड़ी क्रूजर से जा टकराई।
पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और क्रूजर दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्रूजर के पास खड़े नीम के पेड़ की एक डाल भी टूटकर गिर गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि क्रूजर के पास खड़े नीम के पेड़ की डाल भी टूटकर गिर गई।
सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाना परिसर में रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद 21 अगस्त को पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी तक किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments