![]()
भीनमाल में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल अस्पताल रोड को एक किमी दूर स्थानांतरित कर दिया है। अपूर्ण और क्षतिग्रस्त भवन के चलते स्कूल को उच्च माध्यमिक स्कूल में शिफ्ट किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के अपूर्ण और क्षतिग्रस्त प्रथम तल के कारण बारिश में सुरक्षा को देखते हुए स्कूल को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भीनमाल में शिफ्ट किया गया है। इस स्थानांतरण से छात्रों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल की नई जगह बस्ती से काफी दूर होने के कारण लगभग ज्यादातर बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। प्रभावित क्षेत्रों में जुन्जनी रोड, नीलकंठ महादेव मंदिर के आगे की भील बस्ती, मेघवाल बस्ती, वादी, बागरी बस्ती, भागलभीम रोड, जट्टीयोवाडा और गोलानी बस्ती शामिल हैं। अधिकांश प्रभावित विद्यार्थी वंचित वर्ग और मजदूर परिवारों से हैं।
अभिभावकों ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर तीन विकल्प सुझाए हैं।
पहला, मौजूदा भवन के सुरक्षित कमरों में स्कूल का संचालन किया जाए।
दूसरा, क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए।
तीसरा, यदि यह संभव न हो तो स्कूल को वार्ड 2 भीनमाल के राजकीय प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरित किया जाए।
अभिभावकों ने राज्य सरकार से शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments