![]()
पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ लोग द्वीप जलाते हुए
अलवर शहर के शहीद स्मारक पर शुक्रवार शाम 10वां स्वतंत्रता गौरव उत्सव मनाया गया। जहां सेना के जवान और लोगो सामूहिक 11 हजार द्वीप जलाए इस मौके सेना के जवान और शहर के देश भक्ति के गीतों पर झूमे , छोटे बच्चों और नन्हे-मुन्ने कलाकारों की भारी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिससे माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। सबसे खास और आकर्षण का केंद्र बने उत्तर प्रदेश के हापुड़ से आए पंडित अभिषेक गौतम, जिन्होंने अपने शरीर पर 636 शहीदों के नाम, 11 महापुरुषों के चित्र और 2 शहीद स्थलों के टैटू बनवा रखे हैं। पंडित गौतम ने बताया कि यह उनका शहीदों और महापुरुषों के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है।
उत्सव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जीतेन्द्र सिंह,व भारतीय सेना के जनरल कमांडिंग ऑफिसर मेजर जनरल डी पी सिंह डीप्टी जीओसी ब्रिगेडियर KRK विद्यासागर कर्नल आकाश चींचे समेत 300 जवान मौजूद रहे । सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया और देश की सेवा में बलिदान देने वाले वीरों को याद किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और शहीदों के त्याग की प्रेरणा मिलती है। पूरा आयोजन देशप्रेम, सम्मान और एकता का संदेश देता रहा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments