☜ Click Here to Star Rating



बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कलेक्ट्रेट में ‘विकसित भारत क्विज’ का पोस्टर जारी किया।

भारत के भविष्य को आकार देने के उद्देश्य से ‘माय भारत’ पोर्टल पर ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कलेक्ट्रेट में इस क्विज का पोस्टर जारी किया। उन्होंने जिले के युवाओं से इसमें अधिक से अधिक भागीदारी

.

जिला कलक्टर ने बताया कि ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026’ (वी.बी.वाई.एल.डी.) के तहत यह प्रश्नोत्तरी एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को भारत के भविष्य को आकार देने के लिए प्रेरित करना है।

रामेष्ट युवा मंडल अध्यक्ष शिखर पंचोली ने बताया कि यह प्रश्नोत्तरी 12 भाषाओं में आयोजित की जा रही है। यह देश के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान और विकसित भारत के प्रति दृष्टिकोण का परीक्षण करती है। मंडल सचिव रोहन गुर्जर के अनुसार, इसका उद्देश्य विचारों को साझा करने, नेतृत्व का प्रदर्शन करने और विकसित भारत के दृष्टिकोण में सार्थक योगदान करने के अवसर प्रदान करना है।

भूपेन्द्र योगी ने जानकारी दी कि क्विज में 20 प्रश्न होते हैं, जिनके उत्तर देने के लिए 600 सेकेंड का समय मिलता है। शीर्ष 10,000 विजेताओं को ‘माय भारत’ की ओर से गुडीज़ मिलेंगी और सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता निबंध, प्रस्तुति आदि अगले दौर में आगे बढ़ते हैं।

प्रथम चरण में युवाओं को ‘माय भारत’ पोर्टल पर ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ प्रश्नोत्तरी में भाग लेना होगा। इसके बाद उन्हें निबंध प्रतियोगिता और अन्य चरणों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। विजेता युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। इच्छुक युवा https://mybharat.gov.in/ पर जाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9461147008 पर या जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading