☜ Click Here to Star Rating


स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर दो सांडों ने हमला कर दिया। सांड बाजार में बच्चों के बीच में से भागते हुए निकले। घटना में 15 स्टूडेंट घायल हुए है, इनमें से चार के पैर में फ्रैक्चर आया है।घटना नागौर के मेड़ता के रैण कस्

.

घायल हुए बच्चों को रेण सीएचसी ले जाया गया। अधिकांश बच्चों के हल्की चोट आई है।

घायल हुए बच्चों को रेण सीएचसी ले जाया गया। अधिकांश बच्चों के हल्की चोट आई है।

मुख्य बाजार में सांडों ने किया हमला पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रेण के प्रिंसिपल BR अजनबी ने बताया-उनके स्कूल के कक्षा 6 से 12वीं के स्टूडेंट्स स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर तिरंगा रैली निकाल रहे थे। रैली मुख्य बाजार में पहुंची तो अचानक दो सांडों ने हमला कर दिया। स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बचाने का प्रयास भी किया।

अचानक मची भगदड़ की वजह से बच्चे एक दूसरे के ऊपर गिर गए। मौके पर मौजूद लोग घायल हुए बच्चों को तुरंत रेण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर महेंद्र बिश्नोई और उनकी टीम ने घायल स्टूडेंट्स का उपचार शुरू किया। इनमें से चार के पैर में फैक्चर होने से उन्हें उपचार के लिए मेड़ता उप जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना में 4 बच्चों के पैर में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें मेड़ता रेफर किया गया है।

घटना में 4 बच्चों के पैर में फ्रैक्चर आया है। जिन्हें मेड़ता रेफर किया गया है।

ये हुए घायल सांडों के हमले से अनुष्का, विनीता, आयुषी, सोनिया, मनीषा, बिंदिया, शबाना, कांता, प्रियंका, अंकिता और इमरान, सुमित के अलावा तीन और बच्चे घायल हुए है। इनमें से विनीता (14), बिंदिया (15), मनीषा (14) और एक अन्य बच्चे के पैर में फ्रैक्चर आने से मेड़ता रेफर किया गया।

अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके तंवर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीराम खोजा, रामधाम देवल रेन के पीठाधीश्वर सज्जन राम महाराज मौके पर पहुंचे। वही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी रेण के सरकारी अस्पताल में इकट्ठा हो गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading