☜ Click Here to Star Rating

अजमेर के पटेल मैदान में रावण के पुतले का दहन।

अजमेर के पटेल मैदान में रावण दहन का आयोजन धूमधाम से किया गया। यहां 65 फीट के रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया गया। सबसे पहले मेघनाद और फिर कुंभकरण के पुतले जलाए गए, जिसके बाद रावण के पुतले का दहन हुआ। प्रत्येक पुतले को जलने में

.

हालांकि, रामजी की सवारी जब पटेल स्टेडियम पहुंची, तो पुलिस द्वारा सवारी में शामिल कुछ लोगों को अंदर जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, और लोगों ने अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। स्थिति को संभालने के लिए राम और लक्ष्मण को भीड़ से बचाते हुए कंधे पर उठाकर अंदर ले जाया गया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

इससे पहले, मेयर ब्रजलता हाड़ा और डिप्टी मेयर नीरज जैन ने पुतलों की पूजा-अर्चना की। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत, विधायक अनिता भदेल, और देवनारायण बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश भडाणा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

श्रीराम भगवान की सवारी घसेटी से रवाना हुई, जो नला बाजार, दरगाह बाजार, धान मंडी, लक्ष्मी चौक, गणेश मंदिर, आगरा गेट, और जयपुर रोड से होते हुए पटेल मैदान पहुंची। श्रीराम परिवार सहित घोड़ी पर विराजमान रहे, और रास्ते भर दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

अजमेर में रावण दहन से जुड़ी PHOTOS…

अजमेर के पटेल स्टेडियम में रावण के पुतले का दहन।

अजमेर के पटेल स्टेडियम में रावण के पुतले का दहन।

अजमेर में मेघनाद के पुतले का दहन।

अजमेर में मेघनाद के पुतले का दहन।

कुंभकरण के पुतले का दहन किया।

कुंभकरण के पुतले का दहन किया।

रामजी की सवारी जब पटेल स्टेडियम पहुंची तो लोग अन्दर घुसने लगे। इस दौरान हंगामा हो गया और लोगों ने रोष जताया। पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

रामजी की सवारी जब पटेल स्टेडियम पहुंची तो लोग अन्दर घुसने लगे। इस दौरान हंगामा हो गया और लोगों ने रोष जताया। पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

हंगामा बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते राम और लक्ष्मण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों ने उन्हें अपने कंधों और गोद में उठा लिया और पटेल स्टेडियम के अंदर ले गए।

हंगामा बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके चलते राम और लक्ष्मण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों ने उन्हें अपने कंधों और गोद में उठा लिया और पटेल स्टेडियम के अंदर ले गए।

रामजी की सवारी में शामिल राम, सीता और लक्ष्मण।

रामजी की सवारी में शामिल राम, सीता और लक्ष्मण।

रामजी की सवारी के पहुंचने पर अतिथियों ने किया स्वागत।

रामजी की सवारी के पहुंचने पर अतिथियों ने किया स्वागत।

मेयर ब्रजलता हाड़ा व डिप्टी मेयर नीरज जैन ने की पूजा अर्चना।

मेयर ब्रजलता हाड़ा व डिप्टी मेयर नीरज जैन ने की पूजा अर्चना।

नगर निगम की ओर से यहां पर डांस की व्यवस्था भी की गई।

नगर निगम की ओर से यहां पर डांस की व्यवस्था भी की गई।

पटेल स्टेशन में दहन कार्यक्रम को देखने के लिए परिवार सहित पहुंचे है।

पटेल स्टेशन में दहन कार्यक्रम को देखने के लिए परिवार सहित पहुंचे है।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी पटेल स्टेडियम में पहुंचे।

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी पटेल स्टेडियम में पहुंचे।

स्वच्छता ही सेवा की रंगोली दीपक से सजाई।

स्वच्छता ही सेवा की रंगोली दीपक से सजाई।

पटेल मैदान में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।

पटेल मैदान में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है।

पटेल स्टेडियम में तैयार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले।

पटेल स्टेडियम में तैयार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले।

पल की अपडेट के लिए पढिए ये लाइव ब्लॉग….

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading