![]()
शहर के रणजीत नगर में महिलाए विरोध करती हुई।
अलवर के रणजीत नगर में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने रणजीत नगर के सी ब्लॉक के पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और मटके फोड़े। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को दो दिन की चेतावनी दी है कि कॉलोनी में लगी बोरिंग को दुरुस्त कर पानी की सप्लाई शुरू की जाए, अन्
स्थानीय निवासी मालती शर्मा ने बताया कि रणजीत नगर के सी ब्लॉक पार्क में विधायक कोटे से छह माह पहले बोरिंग कराई गई थी, लेकिन उसके बाद से प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। करीब पंद्रह साल पहले लगी दूसरी बोरिंग से पानी आता है, लेकिन उसके तार बार-बार खराब हो जाते हैं। यदि नए तार लगा दिए जाएं तो फिलहाल संकट टल सकता है। अब टेंकरो से पानी की पूर्ति कर रहे है
निवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार एईएन और एक्सईएन को शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब महिलाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि दो दिन में पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments