सवाई माधोपुर के पुराने शहर के रैगर मोहल्ले में चहलकदमी करता भालू।
सवाई माधोपुर के पुराने शहर में जंगली जानवरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। यहां कुछ दिनों से जंगली जानवर लगातार रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। पुराने शहर के रैगर मोहल्ले में पिछले दो दिन से भालू का मूवमेंट देखा गया है, वहीं बीती रात अचानक एक लेपर्
लेपर्ड ने किया कुत्ते का शिकार
स्थानीय निवासी विक्की जोलिया ने बताया कि रात के समय भालू मकानों के बाहर घूमता नजर आ रहा है। बुधवार रात को रणथम्भौर के जंगलों से एक लेपर्ड भी पहाड़ी रास्ते मोहल्ले में उतर आया और वहां एक कुत्ते का शिकार कर उसे जंगल की ओर ले गया। इस दौरान कुछ देर तक लेपर्ड यहां रिहायशी इलाकों में घूमता रहा।

कुत्ते को शिकार बनाकर ले जाता लेपर्ड।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। मोहल्लेवासियों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में जंगली जानवरों के मूवमेंट को रोका जाए और जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं। उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की पेरीफेरी वाले इलाकों में जंगल से निकलकर जंगली जानवर लगातार बाहर आ रहे हैं। जिससे दहशत का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments