![]()
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर SFI ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
हनुमानगढ़ के गवर्नमेंट नेहरू मेमोरियल कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संगठन SFI ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली की मांग को लेकर कदम उठाया। संगठन ने कॉलेज प्रिंसिपल के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
SFI के तहसील अध्यक्ष मोहित इंसा ने कहा- पिछली सरकार ने लोकतंत्र की आवाज को दबाते हुए छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगा दी थी। मौजूदा सरकार से छात्रों को उम्मीद थी कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करेगी। दुर्भाग्यवश, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य के लाखों छात्र चाहते हैं कि उन्हें अपने प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार मिले। यह सरकार का दायित्व है कि वो युवाओं को नेतृत्व का मंच दे और छात्रसंघ जैसी लोकतांत्रिक परंपरा को पुनर्जीवित करे।
मोहित इंसा ने कहा कि छात्रसंघ केवल राजनीति नहीं, बल्कि नेतृत्व, संवाद और जिम्मेदारी का प्रशिक्षण केंद्र होता है। इसे रोकना छात्रों की आवाज को दबाने के समान है।
SFI प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार शीघ्र ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं करती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल मांग नहीं, बल्कि युवाओं का अधिकार है जिसे अब और अधिक देर तक रोका नहीं जा सकता।
इस अवसर पर हितेश सोलंकी, उमाशंकर, योगेश भाटी, दिव्या, राहुल, लवनीश, सुनील आदि युवा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments