बूंदी में धूमधाम से निकली तीज माता की शाही शोभायात्रा।
कजली तीज महोत्सव के अवसर पर तीज माता की शाही शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामप्रकाश टॉकीज से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कुंभा स्टेडियम पहुंची। नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ कि
शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी और ध्वज लेकर घुड़सवार चल रहे थे। इसके पीछे लोकगीतों पर कलाकार नृत्य कर रहे थे। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा नाचते हुए चल रहे थे। महिला और पुरुष पार्षद पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बने।

शोभायात्रा में लोक कलाकारों कला का किया प्रदर्शन।
मेला स्थल कुंभा स्टेडियम पर हजारों लोगों ने तीज माता का स्वागत किया। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा देखने पहुंचे। रास्ते में जगह-जगह दर्शन के लिए भीड़ जमा थी।
पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने तीज माता की आरती उतार कर 15 दिवसीय ऐतिहासिक मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और रात तक मेला स्थल पर रौनक बनी रही।
शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण
तीज माता की सवारी के दौरान बैंड एवं लोकनृत्य, पंजाब व मश्क बैंड, रामापीर कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्यांगनाएं, चांचौड़ा, घूमर चकरी नृत्यांगनाएं, शिव अघोरी व हाथी पूरे समय आकर्षण का केंद्र बने रहे. शोभायात्रा में पूरे मार्ग भर में आतिशबाजी के नजारे आसमान में रंग भरते नजर आए. इसके अलावा सवारी में पौराणिक झांकियां, जिसमें भगवान राम, राधे कृष्णा मोर पंख, श्याम भगवान, काली माता विराट रूप (28 मुख)।

तीज माता की शोभायात्रा में शामिल हुए लोग।
हिरण्यकश्यप व नरसिंह भगवान युद्ध, श्रीनाथजी, विष्णु-लक्ष्मी जैसी एक से बढ़कर एक झाकियां शामिल थी. सवारी में महिला पार्षद माला भूटानी, रामरेश, मोनिका शेरगढ़िया, दिलबर बाई, संध्या रावल, शांति सोनी, आकांशा कराड, ममता शर्मा, पार्षद रमेश सिंह हाड़ा, महावीर मीणा, देवराज गोचर, मनीष सिसोदिया, संदीप यादव, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, करण शंकर, लोकेश दाधीच, आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, संचित अग्रवाल सहित नगर परिषद के पार्षद व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे.
मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर
15 दिवसीय ऐतिहासिक कजली तीज महोत्सव मेले का देर रात कुम्भा स्टेडियम पर पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने तीज माता की विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया सहित अन्य अतिथि मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति धरोहर हैं। मेलों से आपसी मेल मिलाप बढ़ता है। कजली तीज मेला बूंदी के साथ प्रदेश और देश भर में मशहूर है। दूर दराज के लोग इस ऐतिहासिक मेले को देखने यहां आते हैं।

शोभायात्रा देखने उमड़े बूंदीवासी।
तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया ने कहा कि बूंदी का कजली तीज मेले की छाप देश के साथ विदेशों में भी नजर आती है। यही कारण है कि कजली तीज महोत्सव को देखने सैकड़ों विदेशी सैलानी भी बूंदी पहुंचते हैं। प्रधान ने कहा कि पूरे 15 दिवस मेले के साथ यहां कई आयोजन भी होंगे।
सभापति सरोज अग्रवाल और आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि दो दिन निकलने वाली तीज माता की सवारी को बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए हैं, जिसमें प्रथम दिन हम कामयाब भी हुए हैं. मेले को भी भव्यता देने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments