ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने स्थानीय होमगार्ड कार्यालय में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने स्थानीय होमगार्ड कार्यालय में बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस समारोह में बहनों ने आध्यात्मिकता और राष्ट्र सेवा के भाव से होमगार्ड के अधिकारियों और जवानों को रक्षा-
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बीके उमा दीदी ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व समझाया। उन्होंने कहा- राखी मात्र एक धागा नहीं, बल्कि एक पवित्र संकल्प है। यह बुराइयों से रक्षा, आत्मिक जागृति और सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् जीवन जीने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सच्चा रक्षक वह है जो आत्मा को जागरूक कर अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाए।

समारोह में बहनों ने सभी जवानों को ईश्वरीय याद में राखी बांधी।
समारोह में बहनों ने सभी जवानों को ईश्वरीय याद में राखी बांधी। उन्होंने तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। साथ ही शुभकामनाओं के साथ सत्संकल्पों की सौगात भी दी। होमगार्ड अधिकारियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आत्मीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मनोबल बढ़ता है और आत्मिक ऊर्जा मिलती है।
बीके कुणाल भाई ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में “विश्व शांति एवं सुरक्षा के लिए” विशेष मौन प्रार्थना और योग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने मिलकर सकारात्मक संकल्प लिए। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर ब्रह्मा कुमारीज बहनें सुरक्षा में कार्यरत भाइयों को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराती हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments