![]()
सरमथुरा थाना क्षेत्र के सुरारी खुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के सुरारी खुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ससुराल में कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मृतका की पहचान रेखा मीणा (24) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 4 वर्ष पहले सुरारी खुर्द निवासी मंगल सिंह मीणा के साथ हुई थी।
घटना की सूचना मिलते ही सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में भेजा। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कंटेंट: नाहर सिंह चौहान सरमथुरा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments